तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया दिल्ली पहुंची, कल PM मोदी से होगी मुलाकात
2025 वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिल्ली पहुंच गई है. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी मंगलवार शाम दिल्ली पहुंचे हैं. बुधवार सुबह टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी. बीते रविवार टीम इंडिया ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रचा था. 52 साल बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ODI वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतना नसीब हुआ था. फाइनल मुकाबला नवी मुंबई में खेला गया था. जब भारतीय टीम और कोच अमोल मजूमदार दिल्ली रवाना होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो उनको अलविदा कहने के लिए एयरपोर्ट पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे. कल होगी PM मोदी से मुलाकात बताया जा रहा है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार, 5 नवंबर की सुबह पीएम मोदी के साथ ब्रेकफास्ट करेगी. पिछले साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय मेंस टीम को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होस्ट किया था. उन्होंने विराट
Listen:






