

News-Shorts
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
Tushar Deshpande Delivered Brilliant Bowling Performance Against Gujrat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बीती रात यानी 4 अप्रैल को खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने सिर्फ 6 रन से जीत दर्ज की. ये राजस्थान की इस सीजन लगातार दूसरी जीत है जबकि गुजरात की लगातार दूसरी हार है. ये मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक रहा, क्योंकि इस मैच में दोनों टीमों ने अंतिम गेंद तक जीत के लिए लड़ाई लड़ी. दरअसल, गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी, तब राजस्थान के लिए तुषार देशपांडे गेंदबाजी करने आए. तुषार ने 6 गेंदों पर सिर्फ 4 रन दिए और अपनी टीम को एक रोमांचक जीत दिलाई. आइये जानते हैं आखिरी ओवर में हर एक गेंद का रोमांच. यहां देखें गेंद दर गेंद आखिरी ओवर का रोमांच 19.1 – तुषार
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।




