तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
Sushmita Sen lifestyle: सुष्मिता सेन की 100 करोड़ वाली आलीशान जिंदगी, जानें कैसे करती हैं कमाई
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई और खूब नेम-फेम पाया है. सुष्मिता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. आइए जानते हैं एक्ट्रेस की नेटवर्थ के बारे में. सुष्मिता सेन नेटवर्थ GQ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सुष्मिता सेन की नेटवर्थ तकरीबन 100 करोड़ रुपये है. वो एक्टिंग के अलावा, ब्रांड एंडोर्समेंट, स्मार्ट इंवेस्टमेंट्स से कमाई करती हैं. सुष्मिता का मुंबई में एक लग्जरी घर भी है. इसके अलावा उनकी मुंबई में एक और प्रॉपर्टी है. इसके अलावा उन्होंने इंडिया और विदेश में और भी कई प्रॉपर्टीज ली हुई हैं. सुष्मिता सेन ब्रांड प्रमोशन के 60 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. वो एक फिल्म के लिए 3-4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. View this post on Instagram
Listen:







