तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
स्पिरिट-कल्कि 2898एडी से निकाले जाने के बाद दीपिका पादुकोण ने किया रिएक्ट, बोलीं- अब 500-600 करोड़ वाली फिल्में एक्साइटे नहीं करती
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म स्पिरिट और कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से निकाले जाने के कारण से काफी चर्चा में रही. खबरें थीं कि दीपिका ने कई डिमांड्स रखी थीं, जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें फिल्म से निकाल दिया था. अब दीपिका ने कहा कि उन्हें बड़े बजट की फिल्में एक्साइट नहीं करती हैं. बड़े बजट की फिल्मों को लेकर दीपिका ने किया रिएक्ट Harper’s Bazaar India से बातचीत में दीपिका ने कहा कि उन्हें अब बिग बजट फिल्में एक्साइट नहीं करती हैं. दीपिका ने कहा, 'क्योंकि ईमानदारी से कहूं तो कितना ज्यादा फेम, कितनी ज्यादा सक्सेस, कितना ज्यादा पैसा? इस स्टैज पर अब ये इसके बारे में नहीं हैं. ये 100 करोड़ की फिल्म के बारे में नहीं है और न ही 500 और 600 करोड़ की फिल्म के बारे में हैं. अब मुझे ये एक्साइट नहीं करता है. मुझे जो एक्साइट करता है वो है टैलेंट को बढ़ावा देना.
Listen:







