News-Shorts
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
भारत के अधिकतर राज्यों में अब दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से पहुंच चुका है और इसने अब एक प्रचंड रूप ले लिया है. देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के साथ, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा समेत कई अन्य राज्यों में लगातार बारिश हो रही है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार (10 जुलाई, 2026) को लेकर ताजा अपडेट जारी की. IMD ने कहा कि कल, 10 जुलाई को देश के 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने वाली है. इसके अलावा, 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चलेंगी. विभाग ने इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. किन-किन राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी? भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 48 घंटे देश के अधिकांश राज्यों पर भारी पड़ने वाले हैं. जहां पहाड़ी राज्यों में मौसम का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है, वहीं झारखंड समेत पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का तांडव देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, जिन राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, उन 18 राज्यों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, महाराष्ट्र और केरल का नाम शामिल है. मौसम संबंधी चेतावनीमुख्य बिंदु(i) दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में भी आगे बढ़ गया है, और इस तरह आज, 09 जुलाई 2026 को पूरे देश में फैल गया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।