तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग में गेंदबाजों का दबदबा, जानिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में
WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के तीन सीजन ने साबित कर दिया है कि यह टूर्नामेंट सिर्फ बल्लेबाजों का नहीं, बल्कि दमदार गेंदबाजी का भी खेल है. 2023 से 2025 के बीच कई स्टार गेंदबाजों ने अपनी स्विंग, स्पिन और स्मार्ट प्लानिंग से मैच पलटे हैं। आंकड़े बताते हैं कि WPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मुंबई.इंडियंस की ऑलराउंडर हेले मैथ्यूज सबसे आगे हैं. हेले मैथ्यूज का जलवा- मुंबई.इंडियंस वेस्टइंडीज की स्टार ऑलराउंडर हेले मैथ्यूज मुंबई इंडियंस की ताकत हैै. वो WPL की सबसे भरोसेमंद गेंदबाज भी हैं. मैथ्यूज ने 29 मैचों में 41 विकेट लेकर इस लिस्ट में टॉप पोजिशन पक्की कर ली है. 17.56 की शानदार औसत और 7.24 की इकोनॉमी बताती है कि वह कितनी किफायती और घातक हैं. उनकी सबसे बेहतरीन गेंदबाजी 3/5 रही है. अमेलिया केर – मुंबई इंडियंस न्यूजीलैंड की अमेलिया केर, जो मुंबई इंडियंस के लिए खेलती हैं, मैथ्यूज से
Listen:







