तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
PM Modi To Opposition: ‘मैं टिप्स देने को तैयार हूं’, शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले PM मोदी ने विपक्ष से क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (1 दिसंबर, 2025) को संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने से पहले विपक्षी नेताओं पर तंज कसा. पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह संसद को चुनावी हार के बाद हताशा निकालने का मंच बना रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि विपक्ष चाहे तो वह राजनीति में सकारात्मकता लाने के कुछ सुझाव देने को तैयार हैं. शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले संसद परिसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सत्र राजनीतिक रंगमंच न बने, बल्कि रचनात्मक और परिणामोन्मुखी बहस का माध्यम बने. उन्होंने कहा, “कुछ समय से हमारी संसद या तो चुनावों के लिए कथित तैयारी की जगह या फिर हार के बाद हताशा निकालने का माध्यम बन गई है.” बिहार चुनाव में विपक्ष की हार को लेकर बोले पीएम मोदी VIDEO | Delhi: "The game the Opposition have been playing for
Listen:







