तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
Madinah Bus Accident: मदीना बस हादसे में सास-ससुर, साले-सालियों समेत खत्म हो गया पूरा परिवार, परिजन बोले- 'अल्लाह उनके नसीब में…'
सऊदी अरब के मदीना में सोमवार (17 नवंबर) को हुए सड़क हादसे में उमरा करने गए 42 भारतीयों की मौत हो गई. मक्का से मदीना जाते समय बस डीजल टैंकर से टकरा गई और इसमें आग लगने के कारण ये हादसा हुआ है. इस घटना में सिर्फ एक व्यक्ति ही जिंदा बचा है. बता दें कि मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं. सभी पीड़ित तेलंगाना के हैदराबाद के रहने वाले थे. इस हादसे में 20 महिलाओं और 11 बच्चों की भी जान गई है. हैदराबाद के एक परिवार के कई लोगों की इस हादसे में मौत हुई है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक परिजन ने बताया कि इस हादसे में उनके सास, ससुर, साले और सालियों की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि उनके परिवार के कुल 18 लोगों की जान चली गई है. उन्होंने कहा कि हम वहां जाना चाहते हैं ताकि परिजनों को
Listen:







