तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
Ek Deewane Ki Deewaniyat BO Day 10: 'एक दीवाने की दीवानियत' उड़ा रही गर्दा, 10वें दिन का कलेक्शन भी शानदार, तोड़ेगी अब इस फिल्म का रिकॉर्ड
हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत' पिछले हफ्ते दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'थामा' से टकराई, जो दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की एक बड़ी रिलीज थी. 'एक दीवाने की दीवानियत' की तुलना में ‘थामा’ लगभग तीन गुना ज्यादा शो के साथ रिलीज हुई, फिर भी, हर्षवर्धन की फिल्म अपनी पकड़ बनाए रखने और हिट होने में कामयाब रही है. यह अब एक्टर की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. चलिए यहां जानते हैं 'एक दीवाने की दीवानियत' ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है? 'एक दीवाने की दीवानियत' ने 10वें दिन कितनी की कमाई? 'एक दीवाने की दीवानियत' में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म की कहानी एक जुनूनी लव स्टोरी पर बेस्ड है और इसे दर्शकों से खूब प्यार मिल है.
Listen:







