तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
Delhi Blast Case: आरोपी डॉक्टरों ने पूछताछ में किए बड़े खुलासे, सिगनल App का इस्तेमाल, i-20 कार की खरीद समेत कई राज उगले
जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन मॉड्यूल में पकड़े गए डॉक्टरों ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं. जांच एजेंसियों को आरोपियों के मोबाइल फोन से सिग्नल ऐप पर एक ग्रुप मिला है, जिसका एडमिन मॉड्यूल का सरगना डॉ. मुजफ्फर था, जो इस समय फरार है. इस ग्रुप में डॉ. उमर, डॉ. मुजम्मिल, डॉ. आदिल और डॉ. शाहीन भी शामिल थे. जांच में सामने आया कि डॉ. उमर ग्रुप में हर बार विस्फोटक और केमिकल की खरीद का अपडेट शेयर करता था. वह अमोनियम नाइट्रेट, ट्रायएसिटोन ट्राइपरॉक्साइड (TATP) सहित अन्य केमिकल कितनी मात्रा में खरीदे गए, यह सारी जानकारी ग्रुप में डालता था. डिजिटल फुटप्रिंट और पूछताछ से यह भी स्पष्ट हुआ कि अमोनियम नाइट्रेट, TATP, सल्फर डाइऑक्साइड और टाइमर, तार समेत अन्य उपकरण ज्यादातर डॉ. उमर ने ही खरीदा था. इन विस्फोटकों और उपकरणों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी डॉ. मुजम्मिल को दी गई थी. उमर ने दी i-20 कार खरीदने की
Listen:







