तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
Birthday Special: 'जरा जरा टच मी' से 'आगा बाई हल्ला मचाए रे' तक, देखें मोनाली ठाकुर के 7 बेहतरीन गानों की लिस्ट
3 नवंबर 1985 में पश्चिम पश्चिम बंगाल के संगीत परिवार में जन्मी मनाली ठाकुर बॉलीवुड की मशहूर सिंगर में से एक है. उनकी प्यारी और दिल छू लेने वाली आवाज ने उन्हें न केवल फिल्मों में बल्कि संगीत प्रेमियों के बीच भी खास पहचान दिलाई है. मोनाली के करियर की शुरुआत छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं और स्कूल के फंक्शन्स से हुई थी, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से धीरे-धीरे बॉलीवुड में जगह बनाई. मोनाली ने अपना करियर बड़े स्तर पर तब शुरू किया, जब उन्होंने 2006 में लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 2' में भाग लिया. शो में उनकी मधुर आवाज और स्टेज पर परफॉर्मेंस ने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया. हालांकि वह टॉप 9 कंटेस्टेंट्स में ही शामिल हुईं, लेकिन विजेता नहीं बन पाईं. 2008 में मिला पहला ब्रेकशो 'इंडियन आइडल 2' ने उन्हें बॉलीवुड में कदम रखने का अवसर दिया. मोनाली के करियर का सबसे बड़ा मोड़ 2008 में
Listen:







