तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
Andhra Pradesh: क्लास में बैठ पढ़ाई कर रही थी 14 साल की लड़की, बेहोश होकर गिरी, कार्डियक अरेस्ट से मौत
Andhra Pradesh News: हाल के दिनों में दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है. यह घटनाएं उम्र की सीमा को तोड़ रही हैं. युवा ही नहीं, बल्कि कम उम्र के बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. कोरोना महामारी के बाद से इस तरह की घटनाएं और बढ़ी हैं, जिसने सभी को चिंता में डाल दिया है. कक्षा में बैठी छात्रा की दर्दनाक मौत आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनासीमा जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है. रामचंद्रपुरम निर्वाचन क्षेत्र के पसलपुडी गांव की रहने वाली नल्लमिल्ली सिरी (14) रामचंद्रपुरम के एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी. शनिवार को वह रोज की तरह स्कूल गई थी और कक्षा में पढ़ाई कर रही थी. कक्षा में शिक्षक पढ़ा रहे थे और सिरी बेंच पर बैठकर ध्यान से पाठ सुन रही थी. अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ी.







