तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, लिस्ट में कई दिग्गज शामिल, टॉप 5 जानकर हैरान हो जाएंगे आप
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बल्लेबाजों का दबदबा ज्यादा देखने को मिलता है. हालांकि इस लीग में कई ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने दम पर मैच का पासा पलटा है. IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में युजवेंद्र चहल टॉप पर कायम हैं. लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चहल ने बाकी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. युजवेंद्र चहल युजवेंद्र चहल, जिन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, आरसीबी और अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला है, 221 विकेट के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं. 2013 से IPL खेल रहे चहल ने अब तक 174 मैच खेले हैं और उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 5/40 रहा है. लगभग 8 की इकॉनमी और 23 से कम की औसत चहल की प्रभावशाली गेंदबाजी का सबूत है. IPL के इतिहास में वह अकेले ऐसे स्पिनर हैं जिन्होंने लगातार अपनी लय और कंट्रोल बनाए रखा है. भुवनेश्वर कुमार दूसरे नंबर
Listen:







