तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
फिलीपींस में सत्ता बनाम परिवार: राष्ट्रपति मार्कोस पर बहन के आरोपों से मचा बवाल
फिलीपींस की राजधानी मनीला में रविवार को इग्लिसिया नी क्रिस्तो (INC) नामक बहुत बड़े धार्मिक समूह की रैली में सैकड़ों लोग जमा हुए थे, एकजुट होकर फ्लड-नियंत्रण परियोजनाओं में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जवाबदेही की मांग करने लगे. तीन दिवसीय प्रदर्शन के दूसरे दिन राष्ट्रपति मार्कोस की बहन और सीनेटर इमी मार्कोस पहुंची. इस दौरान उन्होंने जो कहा उसने परिवार में ही नहीं फिलीपींस की सियासत में भूचाल ला दिया है. पूरा देश एक अनोखे और विस्फोटक विवाद में उलझ कर रह गया है. उलझन इसलिए बड़ी है क्योंकि राष्ट्रपति फर्डिनेंड बोंगबों मार्कोस जूनियर, उनकी पत्नी और भतीजे को बहन ने कोकीन एडिक्ट बताया. इमी ने राष्ट्रपति पर अवैध ड्रग्स, खासकर कोकीन के उपयोग का गंभीर आरोप लगाया. चूंकि दावा बंद कमरे या मीडिया नोट में नहीं किया गया बल्कि एक बड़े सार्वजनिक आयोजन में किया गया, इसलिए बवाल मच गया. पहले राष्ट्रपति कार्यालय और फिर खुद भतीजे ने सामने आकर
Listen:







