आज की ताजा खबर
शनि. अप्रैल 25th, 2026

2027 वर्ल्ड कप तक कितने वनडे मैच खेलेगी टीम इंडिया? क्या विराट कोहली के पास है 100 शतक बनाने का मौका

News
2027 वर्ल्ड कप तक कितने वनडे मैच खेलेगी टीम इंडिया? क्या विराट कोहली के पास है 100 शतक बनाने का मौका
विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में बल्ले से खूब रंग जमाया, जिसमें उन्होंने 2 शतक और एक फिफ्टी लगाई. पिछली चार पारियों की बात करें तो कोहली ने 376 रन बना डाले हैं. इसी बीच रायपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने 102 रन की पारी खेली, जो उनके इंटरनेशनल करियर की 84वीं शतकीय पारी रही. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक सेंचुरी लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं. वो दुनिया में 100 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. विराट के अभी 84 शतक हैं, और तेंदुलकर की बराबरी करने के लिए भी उन्हें 16 शतक और लगाने होंगे. मगर यहां समस्या यह है कि 37 साल के हो चुके विराट अगर 2027 वर्ल्ड कप तक खेलते हैं, तो उनके पास 100 शतकों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए अभी कितने मैच बचे हैं. टीम इंडिया के कितने मैच बचे? 2027 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को 18 वनडे मैच और खेलने हैं. इस साल (2025) में टीम इंडिया का कोई वनडे मैच नहीं बचा है, इसलिए विराट कोहली और रोहित शर्मा अब 2026 में ही टीम इंडिया की जर्सी में दिखाई देंगे. इसका मतलब 2027 ODI वर्ल्ड कप से पूर्व विराट कोहली के पास 100 शतकों का आंकड़ा छूने के लिए 18 मैच बचे हैं. इन 18 मुकाबलों में 16 सेंचुरी लगा पाना लगभग असंभव प्रतीत होता है. वैसे 2027 वर्ल्ड कप का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन अनुमानित वर्ल्ड कप फॉर्मेट को देखते हुए भारतीय टीम वर्ल्ड

यह सामग्री स्वचालित रूप से जोड़ी गई है।

By वंशिका

Meet Vanshika, a promising trainee at Newzquest.in, who plays a vital role in managing the news site’s operations with dedication and precision. With a strong interest in economics and data-driven insights, Vanshika focuses on analyzing economic trends to provide clear and timely news reporting. Her analytical mindset and eagerness to learn have made her an important contributor to the editorial process, enhancing content quality and aligning with the diverse expectations of Newzquest’s audience. Committed to continual growth, Vanshika actively deepens her understanding of the news landscape to offer nuanced insights on critical issues, helping foster a well-informed community.

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.