तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
मोहम्मद कैफ का भारतीय टीम पर बड़ा हमला बोले, 'हर खिलाड़ी डर के माहौल में खेल रहा है'
कोलकाता टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 30 रन की शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम को चौतरफा आलोचना झेलनी पड़ रही है. मुश्किल स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह से लड़खड़ा गई थी. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट पर “डर और असुरक्षा का माहौल” बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. “खिलाड़ी डर में खेल रहे हैं” कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि आज भारतीय टीम में सबसे बड़ी कमी स्पष्टता और भरोसे की है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “टीम में बहुत कंफ्यूजन है. खिलाड़ियों में आत्मविश्वास की कमी दिख रही है. हर कोई डर के साथ खेल रहा है, किसी को लगता ही नहीं कि टीम मैनेजमेंट उनके साथ खड़ा है.” कैफ ने उदाहरण देते हुए कहा कि सरफराज खान ने शतक ठोकने के बाद भी टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए. उन्हें बिना मौका दिए ही
Listen:







