तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
महाकाल के दरबार में पहुंचे सिंगर जुबिन नौटियाल, भस्म आरती में हुए शामिल, कैलाश खेर ने पशुपतिनाथ मंदिर में टेका माथा
बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल ने शुक्रवार को महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए. वहीं सिंगर कैलाश खेर भी पशुपति नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे. दोनों सिंगर्स के मदिंर में दर्शन करने की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जुबिन नौटियाल ने महाकालेश्वर मंदिर में टेका माथाजुबिन नौटियाल बॉलीवुड के फेमस सिंगर हैं और उनकी आवाज के लाखों दीवाने हैं. जुबिन ने अपने गानों से फैंस को अपना दीवाना बनाया है. वहीं शुक्रवार को जुबिन उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे, इस दौरान सिंगर नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए. वे हाथ जोड़े बाबा की पूजा अर्चना करते दिखे. इस दौरान उन्होंने भस्म आरती में भी भाग लिया. #WATCH | उज्जैन, मध्य प्रदेश: गायक जुबिन नौटियाल ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में भाग लिया। pic.twitter.com/FIQIdJnA93 — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21,
Listen:







