तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
'मनी हाइस्ट' देखकर की 150 करोड़ की ठगी, पुलिस ने खोला हैरान करने वाला राज, आरोपी ऐसे लोगों को बनाते थे शिकार
अगर आप भी शेयर मार्केट के जरिए मोटा मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपको सावधान करने वाली है. पुलिस ने वेब सीरीज मनी हाइस्ट से प्रेरित होकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया पर सीक्रेट ग्रुप बनाकर लोगों से 150 करोड़ से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया है. वैसे तो आरोपियों का असली नाम अर्पित, प्रभात ओर अब्बास है, लेकिन दुनिया की नजर में इन्होंने खुद को वेब सीरीज मनी हाइस्ट के प्रोफेसर, फ्रेडी और अमांडा के तौर पर पेश किया. आरोपियों ने जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में बेईमानी का रास्ता चुनने का फैसला किया. शुरुआत में इन्होंने कुछ चीनी नागरिकों को जाल में फंसाकर व्हाट्सऐप पर हाई रिटर्न इन्वेस्टमेंट नाम से ग्रुप बनाया. हाई रिटर्न के लालच में लोगों ने शेयर मार्केट में भारी निवेश किया, लेकिन जब पैसे निकालने की बारी आई तो इन्होंने उनके
Listen:







