तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
बुरेवेस्तनिक से पोसाइडन तक: रूस क्यों खोल रहा अपने पत्ते? एक के बाद एक नए हथियार कर रहा लॉन्च
रूस ने हाल के वर्षों में एक के बाद एक बेहद खतरनाक हथियार दुनिया के सामने पेश किए हैं – हवा में परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल बुरेवेस्तनिक, समुद्र के अंदर से हमलावर पोसाइडन अंडरवॉटर ड्रोन और इन्हें ले जाने के लिए बनी नई परमाणु पनडुब्बी खाबरोवस्क. रूस ने खाबरोवस्क की लॉन्चिंग बीते 2 नवंबर को ही की है. दरअसल, ये प्रणालियां रूस के दावे के अनुसार लंबी रेंज और भारी विनाश करने की क्षमता रखती हैं. अब सवाल यह है कि इन सबके साथ रूस का असली इरादा क्या है और उसका लंबा खेल किस तरफ है. बुरेवेस्तनिक – 'असीमित रेंज' मिसाइलरूस का दावा है कि बुरेवेस्तनिक (SSC-X-9 / स्काईफॉल) एक परमाणु रिएक्टर से चलने वाली क्रूज़ मिसाइल है, जिसे ईंधन खत्म होने की चिंता नहीं रहती. रिपोर्टों के अनुसार यह छोटी लगने के बावजूद बड़े परिमाण (लगभग 40 मेगाटन तक) के वारहेड ले जा सकती है और समुद्र
Listen:







