तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
दिल्ली ब्लास्ट केस में अब तक 6 गिरफ्तार, NIA की रिमांड में डॉ. शाहीन और मुजम्मिल खोलेंगे कार धमाकों के राज
दिल्ली के लाल किले के बाहर 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट मामले में NIA ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने चार और अहम आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस केस में अब तक कुल छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. सभी चारों आरोपियों को 10 दिन की रिमांड एनआईए रिमांड पर भेजा गया है. इन चारों आरोपियों को श्रीनगर में हिरासत में लिया. आरोपियों की पहचान डॉ. मुजम्मिल शकील गनाई (पुलवामा), डॉ. अदील अहमद राठर (अनंतनाग), डॉ. शाहीन सईद (लखनऊ), मुफ्ती इरफान अहमद वागे (शोपियां) के रूप में हुई है. हमले को अंजाम देने में थी अहम भूमिका एनआईए की जांच के मुताबिक, इन सभी ने ब्लास्ट की साजिश और हमले को अंजाम देने में बड़ी भूमिका निभाई थी. इस हमले में कई निर्दोष लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे. इससे पहले जांच एजेंसी आमिर राशिद अली और जासिर बिलाल वानी उर्फ
Listen:






