तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
इस बड़े मुस्लिम देश को ट्रंप देने जा रहे सबसे एडवांस F-35 फाइटर जेट, जानें अमेरिका के ऐलान से किसकी बढ़ी धड़कन?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब को दुनिया के सबसे एडवांस्ड लड़ाकू विमान F-35 स्टील्थ फाइटर जेट देने की मंजूरी का ऐलान कर दिया है. ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वे सऊदी अरब को F-35 बेचने के लिए तैयार हैं. हालांकि, अमेरिकी प्रशासन में इस फैसले को लेकर चिंता भी जताई जा रही है कि कहीं इस हाई-टेक फाइटर जेट की तकनीक चीन तक न पहुंच जाए. यह घोषणा ऐसे समय पर हुई है जब सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) का आठ साल बाद होने वाला वॉशिंगटन दौरा सिर्फ एक दिन दूर है. जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका सऊदी अरब को यह जेट बेचेगा तो उन्होंने साफ कहा, "हां, हम F-35 बेचेंगे." यह डील उन कई बड़े समझौतों में शामिल है, जिनकी घोषणा MBS की अमेरिका यात्रा के दौरान हो सकती है. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, क्राउन प्रिंस इस दौरे में अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस







