एनशॉर्ट्स
Exclusive: 'इंडियन मैनेजमेंट को नोबेल प्राइज मिलना चाहिए, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश…', ABP से बोले बासित अली
शुभमन गिल को वनडे में भारत की कप्तानी, इमर्जिंग एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की हार, हार्दिक पांड्या का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में न खेलने की खबर और भारत-दक्षिण अफ्रीका के गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के लेकर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बासित अली ने एबीपी लाइव से खास बातचीत की. यहां आप बासित अली का पूरा इंटरव्यू पढ़ सकते हैं. 'इंडियन मैनेजमेंट को नोबेल प्राइज मिलना चाहिए' इमर्जिंग एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ भारत सुपर ओवर में हारा था. सुपर ओवर में वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को नहीं भेजा गया. ऐसे में भारत की हार पर सवाल पूछने पर बासित अली ने कहा, "मेरे हिसाब से इंडियन मैनेजमेंट को नोबेल प्राइज मिलना चाहिए. वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश से ओपनिंग नहीं कराई गई, जबकि दोनों सबसे बड़े हिटर थे. यही भारत की हार का सबसे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।