तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने छोटे भाई को किया बेदखल; छीने खिताब, शाही आवास से निकालने का आदेश
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अपने छोटे भाई प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनसे सभी खिताब और सम्मान छीन लिया है. इतनी ही नहीं बल्कि उन्हें उनके शाही आवास रॉयल लॉज से निकालने का भी आदेश जारी किया है. ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस के ऐलान के मुताबिक किंग चार्ल्स III ने प्रिंस एंड्रयू से शेष शाही खिताब लेने का फैसला किया है. अवैध यौन संबंध मामले को लेकर प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक बकिंघम पैलेस के बयान में कहा गया, “किंग चार्ल्स ने आज औपचारिक रूप से प्रिंस एंड्रयू के सभी टाइटल्स, स्टाइल और ऑनर्स को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.” इस फैसले के बाद अब एंड्रयू को किसी भी शाही उपाधि से नहीं पुकारा जाएगा. अब उन्हें एंड्रयू माउंटबैटन विंडसर के नाम से जाना जाएगा. प्रिंस एंड्रयू ने सभी आरोपों से किया इनकारउनके
Listen:







