तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
Brendan Doggett Story: कारपेंटर से टेस्ट क्रिकेट तक… अब ऑस्ट्रेलिया को मिला नया ‘सरप्राइज पेसर’?
Brendan Doggett Story: एशेज की शुरुआत से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को ऐसा पेसर मिल गया है जिसकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती. 31 साल के ब्रेंडन डॉगेट, जो कभी कारपेंटर का काम करते थे. अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट में डेब्यू के बेहद करीब हैं. टीम के धाकड़ गेंदबाज पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड और सीन एबट की चोटों के कारण बाहर होने के बाद डॉगेट की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है. अगर वह 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में उतरते हैं, तो यह उनके क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा दिन होगा. 7 साल बाद ‘रिटर्न’, इस बार मौका पक्का! डॉगेट को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिलना कोई नई बात नही है. उन्हें पहली बार 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन वह बेंच से आगे नहीं बढ़ सके. फिर 2024 में भारत
Listen:







