Sports
'काफी वाहियात शॉट…', तिलक वर्मा पर भड़के भारत के पूर्व खिलाड़ी, प्लेइंग 11 पर उठाए सवाल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक वर्मा ने अभी तक अपनी बल्लेबाजी से निराश किया है. उनकी अभी तक सबसे बड़ी पारी 31 रनों की आई है, जो नीदरलैंड के खिलाफ थी. सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए, जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हो रही है. अब भारत के पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने उनकी आलोचना की है और उनके प्लेइंग 11 में होने पर भी सवाल उठाए हैं. तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चोटिल हो गए थे, उनकी सर्जरी हुई और उन्होंने वापसी की. इंजरी से पहले तिलक अच्छी फॉर्म में थे, उन्होंने एशिया कप में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के जारी संस्करण में उनका बल्ला खामोश है. उन्होंने 5 मैचों में 107 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 118.88 का है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।