Updated 20 June 2026 6:37 PM

शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- 'हो गए बेनकाब'
News-Shorts
शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- 'हो गए बेनकाब'
अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने जाने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार से कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे भाजपा (BJP) को एक बार फिर से कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधने का मौका मिल गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा कि राहुल गांधी बेनकाब हो चुके हैं. दरअसल, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने फ्रांस में जी-7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उठाए गए मुद्दों पर अपनी बात कही है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के सामने भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दे को मजबूती से रखा है. थरूर के इस बयान के बाद देश में राजनीतिक बवाल मच गया. राहुल गांधी को लेकर भाजपा ने क्या कहा? लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि वे पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं. एक कांग्रेस नेता की तरफ से पीएम मोदी की खुले तौर पर तारीफ राहुल गांधी के झूठ का पर्दाफाश कर रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने अपने X पोस्ट में कहा, ‘शशि थरूर ने राहुल गांधी को बेनकाब कर दिया है. कांग्रेस नेता खुलकर पीएम मोदी की कूटनीति की तारीफ कर रहे हैं. जब भारत के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा की बात आएगी, तब पीएम मोदी सबसे आगे नजर आएंगे और जब देश के विरोध में आवाज उठाने की बात आएगी, तब राहुल गांधी बाकी सबको पीछे छोड़ देंगे.’   Shashi Tharoor exposes Rahul Gandhi.Congress

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

,

Related Stories

By Parashar

Meet Parashar — a distinguished author at Newzquest.in, celebrated for his analytical depth and journalistic integrity. His writing blends exhaustive research with sharp detail, uncovering diverse perspectives on today’s news. With an accessible style that challenges conventional narratives, Parashar delivers thought‑provoking, well‑rounded reporting that empowers readers to see beyond the headlines.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.