एनशॉर्ट्स
‘भारत दुनिया के तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एविएशन मार्केट’, हैदराबाद में सफरान MRO केंद्र के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारतीय एविएशन सेक्टर के लिए आज बुधवार (26 नवंबर, 2025) का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हैदराबाद के जीएमआर (GMR) एयरोस्पेस एंड इंडस्ट्रियल पार्क में फ्रांसीसी दिग्गज कंपनी सफरान (Safran) के अत्याधुनिक रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (MRO) सुविधा केंद्र का वर्चुअली उद्घाटन किया. यह दुनिया का सबसे बड़ा लीप (LEAP) इंजन एमआरओ केंद्र है, जो भारत की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल को नई उड़ान देगा. 2.062 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार किया गया अत्याधुनिक MRO सेंटर यह सुविधा केंद्र लगभग 200 मिलियन यूरो (करीब 2,062 करोड़ रुपये) के भारी निवेश से तैयार किया गया है. 45,000 वर्ग मीटर में फैले इस प्लांट में सालाना 300 लीप इंजनों की सर्विसिंग की क्षमता होगी, जो मुख्य रूप से एयरबस A320 नियो और बोइंग 737 मैक्स विमानों में इस्तेमाल होते हैं. पूर्ण क्षमता पर पहुंचने पर यह केंद्र 1,100 से अधिक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।