एनशॉर्ट्स
जोहान्सबर्ग से PM मोदी स्वदेश के लिए रवाना, क्यों खास रहा जी20 शिखर सम्मेलन; जानें कारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (23 नवंबर, 2025) को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए. पीएम मोदी की दक्षिण अफ्रीका की यह तीन दिवसीय यात्रा बेहद खास मानी जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में पहले बार आयोजित हुए जी20 शिखर सम्मेलन में दुनिया के कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा, ''जी-20 शिखर सम्मेलन में अपने कार्यक्रमों और विश्व नेताओं के साथ बैठकों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से रवाना हो गए.'' G-20 समिट को लेकर पीएम मोदी ने किया पोस्ट वहीं, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए एक पोस्ट में कहा, ''जोहान्सबर्ग में सफल जी-20 समिट एक समृद्ध और टिकाऊ ग्रह (धरती) के निर्माण में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।