तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
पाकिस्तान ने जीता 'एशिया कप', सुपर ओवर में बांग्लादेश पर दर्ज की रोमांचक जीत
पाकिस्तान ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का खिताब जीत लिया है. पाकिस्तान ने सुपर ओवर तक चले इस मैच में बांग्लादेश पर रोमांचक जीत दर्ज की. सुपर ओवर में बांग्लादेश ने 7 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसे पाक बल्लेबाजों ने 4 गेंदों में ही हासिल कर लिया. दोनों टीमों की पारी 125 रनों पर समाप्त हुई थी, जिसके बाद सुपर ओवर में पाकिस्तान ने रोमांचक जीत दर्ज करके एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीता. सुपर ओवर में बांग्लादेश सिर्फ 6 रन बना सका. 3 गेंदों के अंदर ही बांग्लादेश ने अपने दोनों विकेट गंवा दिए थे. वहीं पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने पहली 2 गेंदों पर सिंगल रन लिया, फिर तीसरी गेंद पर चौका आया और चौथी गेंद पर एक रन भागकर पाक टीम ने अपनी जीत सुनिश्चित की. इस फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश A टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. उसका
Listen:







