एनशॉर्ट्स
KL Rahul Diet Plan: एक दिन में 4 अंडे, 6 दिन डोसा, केएल राहुल का डाइट प्लान जानकर हैरान हो जाएंगे आप
KL Rahul Diet Plan: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल मैदान पर जितने अनुशासित नजर आते हैं, उतनी ही उनकी डाइट भी स्ट्रिक्ट और प्लान्ड है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त राहुल ने हाल ही में अपने पूरे दिन का डाइट प्लान साझा किया. उन्होंने बताया कि वो ब्रेकफास्ट में क्या खाते हैं, लंच में क्या जरूरी है और रात के खाने में क्या-क्या शामिल होता है. इस डाइट को सुनकर आप हैरान रह जाएंगे कि राहुल कितनी सटीक मात्रा और बैलेंस के साथ खाना खाते हैं. क्या खाते है ब्रेकफास्ट में? जतिन सप्रू के शो Like an Athlete में बातचीत के दौरान राहुल ने बताया कि उनकी सुबह लगभग रोज एक जैसी शुरुआत के साथ होती है, डोसा और अंडे की भुजी. राहुल ने कहा कि अगर वह घर पर हैं तो हफ्ते में 6 दिन तक डोसा खा लेते हैं. उनके ब्रेकफास्ट में 4 अंडे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।