तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
असम बीजेपी पर मुसलमानों को निशाना बनाकर पोस्ट करने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट 25 नवंबर को करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को कहा कि वह उस याचिका पर 25 नवंबर को सुनवाई करेगा जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और ‘बीजेपी असम प्रदेश’ हैंडल को एक वीडियो हटाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. याचिका में कहा गया है कि इस वीडियो में कथित तौर पर मुसलमानों को खुलेआम निशाना बनाया गया, बदनाम किया गया और उन्हें शैतान के रूप में पेश किया गया है. यह मामला जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच के समक्ष प्रस्तुत किया गया. आवेदक की ओर से पेश वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सात अक्टूबर को आवेदन पर नोटिस जारी किया था और मामले को 28 अक्टूबर को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था. उन्होंने कहा कि मामला 28 अक्टूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं था. पीठ ने कहा कि आवेदन पर 25 नवंबर को सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट सात अक्टूबर को उस
Listen:







