एनशॉर्ट्स
30 साल से US में रह रही थी भारतीय मूल की महिला, ग्रीन कार्ड के इंटरव्यू के दौरान किया अरेस्ट, जानें पूरा मामला
अमेरिका में भारतीय मूल की 60 वर्षीय महिला को उनके ग्रीन कार्ड इंटरव्यू के आखिरी चरण के दौरान हिरासत में ले लिया गया है. यह कार्रवाई अमेरिका के इमिग्रेशन अधिकारियों की ओर से की गई है. भारतीय मूल की जिस महिला को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है, उनका नाम बबलजीत बबली कौर है, जो साल 1994 से अमेरिका में रह रही हैं और उन्हें उनके लंबित ग्रीन कार्ड आवेदन के लिए बायोमेट्रिक स्कैन अपॉइंटमेंट के दौरान फेडरल एजेंटों ने हिरासत में लिया. लॉन्ग बीच वॉचडॉग की रिपोर्ट के मुताबिक, बबलजीत कौर की बेटी जोती ने कहा कि उनकी मां को उनकी दूसरी बेटी, जो अमेरिकी नागरिक है, की ओर से ग्रीन कार्ड याचिका को मंजूरी मिल चुकी है और उनके पति के पास भी ग्रीन कार्ड है. जोती ने कहा, ‘इस महीने की शुरुआत में 1 दिसंबर, 2025 को उनकी मां अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के ऑफिस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।