तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
कानूनी मुसीबत में फंसी इमरान-यामी की 'हक', शाह बानो के परिवार ने की फिल्म पर रोक की मांग, लीगल नोटिस भी भेजा
सिनेमाघरों में रिलीज़ होने से कुछ दिन पहले, इमरान हाशमी और यामी गौतम की फ़िल्म ‘हक’ कानूनी विवादों में घिर गई है. दरअसल शाह बानो, जिन पर यह फ़िल्म आधारित है उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि यह उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन करती है और फ़िल्म मेकर्स ने फ़िल्म बनाने से पहले उनकी सहमति नहीं ली थी. शाह बानो की पोती ने फ़िल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग करते हुए अदालत का दरवाज़ा खटखटाया है. शाह बानो की बेटी ‘हक’ के खिलाफ कोर्ट पहुंचींशाह बानो की बेटी सिद्दीका बेगम ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में हक की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की है. यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. सिद्दीका के वकील तौसीफ वारसी ने बताया कि फिल्म निर्माताओं ने शाह बानो के नाम या जीवन की कहानी का इस्तेमाल करने से पहले
Listen:







