तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
विक्रम भट्ट पर लगा 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, दिया था 200 करोड़ का लालच
फिल्ममेकर विक्रम भट्ट मुसीबतों में फंस गए हैं. उनके खिलाफ उदयपुर के एक डॉक्टर ने 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. भूपालपुरा पुलिस ने खबर दी है कि विक्रम और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट समेत आठ और लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है. शिकायत के मुताबिक 200 करोड़ रुपये के रिटर्न का वादा करके फिल्मों की फाइनेंसिंग के लिए लालच दिया था. हालांकि, फिल्ममेकर ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि पुलिस को गुमराह किया जा रहा है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर अजय मुरदिया ने अपनी एफआईआर में बताया है कि विक्रम से उनकी मुलाकात दिनेश कटारिया नाम के एक लोकल आदमी ने करवाई थी, जिनसे उनकी मुलाकात एक म्यूजिक ग्रुप के जरिए हुई थी, जो दावा करता था कि उनके बॉलीवुड में मजबूत कनेक्शन हैं. क्या थी शिकायत अजय ने आगे बताया कि विक्रम से उनकी मुलाकात
Listen:







