तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
पाकिस्तान के इस शहर में दिल्ली जैसा हाल! पॉल्यूशन खत्म करने के लिए लेनी पड़ रही AI की मदद, जानें कैसे करेगा काम?
पाकिस्तान का लाहौर कभी हरे-भरे बागों के लिए मशहूर था, लेकिन अब हर सर्दी यह शहर घने स्मोग की चपेट में आ जाता है. नवंबर शुरू होते ही आसमान धुएं, धूल और जहरीले कणों से भर जाता है. हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि स्कूल, दुकानें और हाईवे तक बंद करने पड़ते हैं. लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है. इस स्थिति से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने इस बार एक हाई-टेक तरीका अपनाया है और वो है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI). AI कैसे कर रहा है मदद? 100+ स्मार्ट एयर मॉनिटरिंग स्टेशन पूरे पंजाब में 100 से ज्यादा उन्नत मशीनें लगाई गई हैं, जो लगातार हवा की क्वालिटी मापती रहती हैं. AI इन डेटा को पढ़कर पहले ही बता देता है कि किस क्षेत्र में स्मोग बढ़ने वाला है. 24×7 एक्टिव स्मोग वॉर रूम एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां सैटेलाइट इमेज, ग्राउंड सेंसर और वैश्विक डेटा
Listen:







