तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
पलट देंगे तालिबान का तख्ता, अफगानिस्तान को पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने दी खुली धमकी
अफगानिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान अब खुलकर तालिबान शासन पर दबाव बनाने लगा है. काबुल से अपनी सुरक्षा मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं मिलने के बाद इस्लामाबाद ने पहली बार संकेत दिया है कि यदि अफगान तालिबान उसके अनुरोधों को नजरअंदाज करता रहा तो वह अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन का समर्थन करने से भी पीछे नहीं हटेगा. पाकिस्तान का कहना है कि काबुल में मौजूदा शासन को चुनौती देने वाली किसी भी ताकत का वह साथ देने को तैयार है. न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने यह चेतावनी तुर्किए के अधिकारियों के माध्यम से तालिबान तक पहुंचाई है. पाकिस्तान की मुख्य नाराजगी यह है कि अफगानिस्तान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा. जबकि काबुल महीनों से यह दोहराता आ रहा है कि उसका टीटीपी से कोई संबंध नहीं है और अफगान धरती
Listen:







