तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
ट्रंप ने नाइजीरिया को दी थी एयरस्ट्राइक की धमकी, अब आया चीन का रिएक्शन; अमेरिका को दिया ये जवाब
चीन ने मंगलवार (4 नवंबर 2025) को ईसाइयों के कथित उत्पीड़न को लेकर नाइजीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी का विरोध किया. चीन ने नाइजीरियाई सरकार को देश के लोगों को राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुरूप विकास पथ पर आगे ले जाने का समर्थन किया. ट्रंप ने दी नाइजीरिया को कार्रवाई की धमकी ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि यदि नाइजीरियाई सरकार ईसाइयों की हत्या की अनुमति देती रही तो अमेरिका उस पश्चिमी अफ्रीकी देश को दी जाने वाली सभी सहायता तत्काल रोक देगा और इस्लामी आतंकवादियों का सफाया करने के लिए सैन्य कार्रवाई भी कर सकता है. ट्रंप की धमकी से संबंध में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, "नाइजीरियाई विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिका के दावे नाइजीरिया की वर्तमान वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं. सरकार
Listen:







