तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
कौन हैं गजाला हाशमी, जिन्होंने कर दिखाया जोहरान से भी बड़ा कमाल? भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिका में भारतीय मूल की दो हस्तियों गजाला हाशमी और जोहरान ममदानी की जीत ने न केवल वहां की राजनीति में नई इबारत लिखी है बल्कि भारत में भी गर्व की भावना जगा दी है. दोनों ही नेताओं ने अपने मेहनत और सिद्धांतों के दम पर अमेरिकी जनता का दिल जीता है. 61 वर्षीय गजाला हाशमी ने वर्जीनिया राज्य में लेफ्टिनेंट गवर्नर का पद जीतकर इतिहास रच दिया है. वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मूल की महिला हैं. उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन रीड को बड़े अंतर से हराया. 4 नवंबर को हुए मतदान के बाद जैसे ही परिणाम घोषित हुए, सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बधाइयों की बाढ़ आ गई. हैदराबाद से अमेरिका तक का सफर गजाला का जन्म 1964 में हैदराबाद में हुआ था. उनके पिता तनवीर हाशमी और मां जिया हाशमी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहे. गजाला महज 4 साल की
Listen:







