तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
किसकी शाही शादी में शामिल होने उदयपुर जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप के बेटे? ताज का कर चुके दीदार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर गुरुवार (20 नवंबर, 2025) को पहली बार भारत पहुंचे. जूनियर ट्रंप 40 देशों के 126 लोगों के साथ उदयपुर जाएंगे. उन्होंने आगरा के ताजमहल का भी दीदार किया. डोनाल्ड ट्रंप जूनियर एक स्पेशल एयरक्राफ्ट से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे. बता दें कि जिस शाही शादी में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे भारत आए हैं, उसका आयोजन उदयपुर में 21 और 22 नवंबर को होगा. जूनियर ट्रंप की इस यात्रा की खूब चर्चा हो रही है. जग पैलेस में आयोजित होगी शादीशादी का मेन प्रोग्राम ऐतिहासिक जग मंदिर पैलेस में आयोजित किया जाएगा. यह पैलेस पिछोला झील के बीच में है. वहीं, शादी से जुड़े तमाम सेलिब्रेशन सिटी पैलेस कॉम्प्लेक्स के अंदर मानेक चौक पर आयोजित किए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप जूनियर शहर के सबसे लग्जरी होटलों में से एक द लीला पैलेस उदयपुर में रुकेंगे. #WATCH उत्तर प्रदेश:
Listen:







