News-Shorts
उत्तराखंड में बारिश को लेकर 'रेड अलर्ट', 7 जिलों में भारी बारिश का कहर, स्कूल बंद और 100 से अधिक सड़कें ठप!
उत्तराखंड के अधिकतर क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया और पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन के कारण सौ से अधिक मार्ग अवरूद्ध हो गए। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को देहरादून सहित सात जिलों में बहुत भारी वर्षा का ‘रेड अलर्ट’ तथा शेष जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि बारिश के कारण देहरादून समेत चार जिलों में कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल बंद रहे।उत्तराखंड में गढ़वाल और कुमांउ दोनों क्षेत्रों में कई स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गयी।आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान काशीपुर में 206 मिलीमीटर, जसपुर में 190 मिलीमीटर, लक्सर में 180 मिलीमीटर, कोटद्वार में 160 मिलीमीटर, हरिद्वार में 132.9 मिलीमीटर, रुड़की में 126.2 मिलीमीटर, बेतालघाट में 118.5 मिलीमीटर, टिहरी में 115.2 मिलीमीटर, रोशनाबाद में 115 मिलीमीटर, नैनीताल में 107.5 मिलीमीटर और नरेंद्रनगर में 105 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।आंकड़ों के मुताबिक धनोल्टी में 100 मिलीमीटर, देवप्रयाग में 98.6 मिलीमीटर, पौड़ी में 93 मिलीमीटर, रानीखेत में 92.3 मिलीमीटर, टिहरी में 79.4 मिलीमीटर, जौलीग्रांट में 76.4 मिलीमीटर, देहरादून में 70.8 मिलीमीटर, मसूरी में 70.1 मिलीमीटर, ऋषिकेश में 64.4 मिलीमीटर, अल्मोड़ा में 63 मिलीमीटर रुद्रप्रयाग में 50.4 मिलीमीटर बारिश हुई। अन्य जगहों पर भी मध्यम बारिश दर्ज की गयी।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, लगातार बारिश के कारण कई पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन होने और बड़ी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।