Updated 13 July 2026 4:08 PM

ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
News-Shorts
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को…'
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परमाणु मुद्दे पर दूसरे विकल्प आजमाने से पहले ईरान के साथ कूटनीतिक समझौता करने की हर मुमकिन कोशिश करना चाहते हैं. NBC के 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में एक इंटरव्यू के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि अगर तेहरान अपने वादों को तोड़ता है, तो अमेरिकी नेता बल प्रयोग करने से पीछे नहीं हटेंगे. नेतन्याहू ने कहा, "मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप बातचीत के जरिए समझौता करने की हर मुमकिन कोशिश करना चाहते हैं, खासकर परमाणु मुद्दे पर. उन्होंने आगे कहा कि जब ईरानी अपने किए गए वादे को तोड़ते हैं और अक्सर वादा करने के कुछ ही घंटों या मिनटों बाद ही तोड़ देते हैं तो वे बल प्रयोग करने से भी नहीं हिचकिचाते. इसलिए मुझे लगता है कि हमें राष्ट्रपति को मौका देना चाहिए." ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं का मुकाबला करने में अमेरिका-इजरायल सहयोग के लिए नेतन्याहू ने आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उनकी संयुक्त कोशिशों ने तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका है. नेतन्याहू ने कहा कि बहुत से लोगों को यह अंदाजा नहीं है कि ईरान अपनी परमाणु क्षमताओं को बढ़ाने में कितना आगे निकल गया था. 'तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को काफी पीछे धकेला'उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल के हालिया सैन्य अभियानों ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को काफी पीछे धकेल दिया है. उन्होंने आगे कहा, "हमने ये 2 अभियान चलाए जिन्हें 'मिडनाइट हैमर' और 'एपिक फ्यूरी' कहा जाता है. हम उन्हें 'राइजिंग लायन' और 'रोअरिंग लायन' कहते हैं.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

,

Related Stories

By Parashar

Meet Parashar — a distinguished author at Newzquest.in, celebrated for his analytical depth and journalistic integrity. His writing blends exhaustive research with sharp detail, uncovering diverse perspectives on today’s news. With an accessible style that challenges conventional narratives, Parashar delivers thought‑provoking, well‑rounded reporting that empowers readers to see beyond the headlines.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.