Breaking News
Sat. May 2nd, 2026

अमेरिका ने भारत को लौटाए 14 मिलियन डॉलर की 657 प्राचीन कलाकृतियां, अंतरराष्ट्रीय तस्करी के खिलाफ बड़ी उपलब्धि

अमेरिका ने भारत को लौटाए 14 मिलियन डॉलर की 657 प्राचीन कलाकृतियां, अंतरराष्ट्रीय तस्करी के खिलाफ बड़ी उपलब्धि
News-Shorts
अमेरिका ने भारत को लौटाए 14 मिलियन डॉलर की 657 प्राचीन कलाकृतियां, अंतरराष्ट्रीय तस्करी के खिलाफ बड़ी उपलब्धि
ईरान के साथ तनाव के बीच अमेरिका ने भारत को 657 प्राचीन कलाकृतियां वापस लौटा दी हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 14 मिलियन डॉलर है. अमेरिकी राज्य मैनहैटन के डिस्ट्रिक्ट अटॉरनी एल्विन ब्रैग ने इस कलाकृतियों की वापसी की घोषणा की है. अमेरिकी की तरफ से उठाया गया यह कदम अंतरराष्ट्रीय कला तस्करी (आर्ट ट्रैफिकिंग) के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. भारत को लौटाई गई ये कलाकृतियां कुख्यात डीलर सुभाष कुमार और दोषी तस्कर नैंसी वीनर के नेटवर्क की जांच के दौरान बरामद की गई थीं. अमेरिकी की तरफ से लौटाई गई कलाकृतियों में क्या-क्या शामिल? अमेरिका की तरफ से भारत को लौटाई गई मुख्य कलाकृतियों में 12वीं सदी की एक कांसे की अवालोकितेश्वर की मूर्ति शामिल है, जिसकी कीमत 2 मिलियन डॉलर आंकी गई है. इसे रायपुर के एक म्यूजियम से चुराया गया था और 1982 तक अमेरिका में तस्करी कर ले जाया गया था.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

By Parashar

Meet Parashar, a distinguished author at Newzquest.in known for his analytical depth and journalistic integrity. Parashar’s writing combines exhaustive research and a keen eye for detail to uncover diverse perspectives on the latest news. His accessible style engages readers and challenges conventional narratives, while his expertise enriches coverage of complex issues. The result is thought-provoking, well-rounded reporting that empowers Newzquest’s audience to make informed decisions and see the story beneath the headlines.

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.