तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
'हम शेख हसीना की फांसी की सजा के खिलाफ…', बांग्लादेशी कोर्ट के फैसले पर क्या बोला संयुक्त राष्ट्र?
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सुनाई गई फांसी की सजा पर संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने खेद व्यक्त किया है. हालांकि, यूएन का कहना है कि बांग्लादेशी कोर्ट का यह फैसला पीड़ितों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुतेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार (17 नवंबर, 2025) को यहां डेली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एंटोनिया गुतेरस संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क के इस रुख से पूरी तरह सहमत हैं कि हम किसी भी परिस्थिति में मृत्युदंड के इस्तेमाल के खिलाफ हैं. स्टीफन दुजारिक से शेख हसीना को उनकी अनुपस्थिति में सुनाई गई मौत की सजा पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की प्रतिक्रिया के बारे में सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने यह बात कही है. शेख हसीना पर आरोप लगाया गया है कि पिछले साल बांग्लादेश में तख्तापलट के दौरान लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सुरक्षाबलों ने ड्रोन
Listen:







