Updated 13 July 2026 3:07 PM

लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने कहा- पिक्चर अभी बाकी है
News-Shorts
लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने कहा- पिक्चर अभी बाकी है
प्रतिष्ठित लॉर्ड्स स्टेडियम में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया का मानना ​​है कि उनका ‘‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी है.’’ भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में 158 गेंद पर 113 रन बनाए, जिसके बाद भारत ने तीसरे दिन चायकाल के ठीक पहले अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी और मेजबान इंग्लैंड के सामने 457 रन का विशाल लक्ष्य रखा. भाटिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘यह (लॉर्ड्स में शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनना) अविश्वसनीय है क्योंकि छह महीने पहले मैं पूरी तरह से विपरीत स्थिति में थी और अगर तब किसी ने कहा होता कि मेरा नाम लॉर्ड्स के सम्मान बोर्ड में होगा तो मैं इस पर विश्वास नहीं करती.’’ ये भी पढ़े-WIMBLEDON 2026: कौन हैं यानिक सिनर? स्कीइंग छोड़ टेनिस चुना, अब लगातार दूसरी बार बने विंबलडन चैंपियन उन्होंने कहा, ‘‘अभी तो इससे बेहतर प्रदर्शन करना बाकी है. मैं शुरू से यही मानती रही हूं कि मैं पहले से बेहतर प्रदर्शन कर सकती हूं. लेकिन अब तक का समय वाकई बहुत अच्छा रहा है. यह तो बस शुरुआत है. अभी बहुत कुछ आना बाकी है और मैं उसका बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.’’ उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, टीम के साथियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को दिया, जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर में उनके बाएं घुटने में लगी गंभीर चोट से उबरने में उनकी मदद की. इस चोट के लिए उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी और

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

,

Related Stories

By Parashar

Meet Parashar — a distinguished author at Newzquest.in, celebrated for his analytical depth and journalistic integrity. His writing blends exhaustive research with sharp detail, uncovering diverse perspectives on today’s news. With an accessible style that challenges conventional narratives, Parashar delivers thought‑provoking, well‑rounded reporting that empowers readers to see beyond the headlines.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.