Updated 12 July 2026 10:37 AM

कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
News-Shorts
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
पश्चिम बंगाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के परिसर में स्थित 130 साल से ज्यादा पुरानी गौरीपुर जामा मस्जिद में मरम्मत कार्य की वजह से शनिवार (11 जुलाई, 2026) से लेकर अगले तीन दिनों के लिए नमाज अदा करने पर रोक लगा दी गई है. यह मस्जिद एयरपोर्ट के रनवे-2 से बस कुछ ही सौ मीटर की दूरी पर स्थित है, जिसे बांकड़ा मस्जिद के नाम से जाना जाता है. संबंधित अधिकारी ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक मस्जिद में निर्माण कार्य चलेगा. इस वजह से वहां नमाज के लिए लोगों के आने पर रोक लगाई गई है. एयरपोर्ट परिसर में मस्जिद होने को लेकर BJP विधायक ने जताई चिंता वहीं, पीटीआई भाषा से बातचीत में राजधानी कोलकाता के दमदम उत्तर से बीजेपी के विधायक सौरव सिकदर ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि एयरपोर्ट परिसर में मस्जिद होने की वजह से दोनों रनवे का पूरी क्षमता के साथ इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है और तो और इससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी पैदा होती हैं. उन्होंने दावा किया कि नमाज के लिए आने वाले लोगों को एयरपोर्ट का पास या बैकग्राउंड वेरिफिकेशन कराने की जरूरत नहीं होती. क्योंकि एयरपोर्ट एक बेहद सुरक्षित क्षेत्र होता है और यह मस्जिद सबसे उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र यानी लेवल-3 में स्थित है, ऐसे में वहां प्रवेश करने वाले हर शख्स के पास फोटो वाला बायोमेट्रिक पास होने बहुत जरूरी है.   VIDEO | Kolkata: On proposed removal of the 136-year-old Bankra Masjid near the Kolkata airport, BJP MLA

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

,

Related Stories

By Parashar

Meet Parashar — a distinguished author at Newzquest.in, celebrated for his analytical depth and journalistic integrity. His writing blends exhaustive research with sharp detail, uncovering diverse perspectives on today’s news. With an accessible style that challenges conventional narratives, Parashar delivers thought‑provoking, well‑rounded reporting that empowers readers to see beyond the headlines.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.