तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के कितने फाइटर जेट गिराए? हुआ बड़ा खुलासा, ट्रंप का दावा फेल!
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच इसी साल 7 से 10 मई के बीच हुआ चार दिनों का सैन्य टकराव भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन उस दौरान हुए नुकसान और ऑपरेशन ‘सिंदूर’ को लेकर चर्चाएं अभी भी जारी हैं. अमेरिकी कांग्रेस की एक नई द्विदलीय रिपोर्ट ने फिर से इस मुद्दे को सामने ला दिया है और कई बड़े दावे किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के हमलों में पाकिस्तान ने 5 सैन्य विमान खोए. वहीं, भारत ने तीन जेट गंवाए, लेकिन रिपोर्ट का कहना है कि ये सभी राफेल नहीं थे. यह जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुराने दावों से भी मेल खाती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि टकराव में कुल 8 जेट गिराए गए थे. पाकिस्तान के कुछ पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी अपने विमानों के नुकसान को मीडिया में स्वीकार किया था. पाकिस्तान का बड़ा नुकसान, 5 जेट हुए तबाह ट्रंप
Listen:







