एनशॉर्ट्स
Year Ender 2025: सीक्वल्स का साल रहा 2025, रिलीज हुईं 'वॉर 2' समेत ये फिल्में, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
साल 2025 एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए बहुत स्पेशल रहा. इस साल बॉलीवुड की कई मोस्ट अवेटेड सीक्वल फिल्में थिएटर्स में रिलीज हुईं. 'रेड 2', वॉर 2, 'बागी 4' से लेकर 'मस्ती 4' तक ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी. इनमें से कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे. वहीं कुछ सीक्वल फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं. यहां हम आपको 2025 में रिलीज हुई सीक्वल फिल्मों के नाम और उनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बता रहे हैं. रेड 2 अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. 1 मई को रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही. 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 173.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. केसरी- चैप्टर 2 अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी- चैप्टर 2' साल 2019 की फिल्म केसरी का सीक्वल है. फिल्म में अनन्या पांडे और आर माधवन भी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।