Newz Quest

WTC रैंकिंग के लिए क्यों महत्वपूर्ण है भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज, मोहम्मद सिराज का बड़ा बयान

November 11, 2025 | by Vanshika

एनशॉर्ट्स
WTC रैंकिंग के लिए क्यों महत्वपूर्ण है भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज, मोहम्मद सिराज का बड़ा बयान
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को पूरा विश्वास है कि वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के गत विजेता दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ के शुक्रवार से यहां शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में दमदार प्रदर्शन करेंगे. भारत डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अभी तीसरे स्थान पर है. उसने इस चक्र के शुरू में घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज को दो टेस्ट मैच में हराने से पहले इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला 2-2 से श्रृंखला बराबर की थी. दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब का बचाव करने के अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 1-1 से ड्रॉ के साथ की. सिराज ने जियोस्टार पर कहा, ‘‘यह श्रृंखला नए डब्ल्यूटीसी चक्र के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर इसलिए क्योंकि दक्षिण अफ्रीका गत चैंपियन है. भले ही उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ खेली, लेकिन हम अपनी अच्छी फॉर्म से आश्वस्त हैं. हमने सकारात्मक

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio

RELATED POSTS

View all

view all
Choose Your Language »
Verified by MonsterInsights