WPL 2026 Auction Highlights: दीप्ति शर्मा मेगा नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी, चरणी और केर को भी अच्छे दाम, जानिए किसे नहीं मिला खरीददार

एनशॉर्ट्स
WPL 2026 Auction Highlights: दीप्ति शर्मा मेगा नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी, चरणी और केर को भी अच्छे दाम, जानिए किसे नहीं मिला खरीददार
भारत की स्टार हरफनमौला दीप्ति शर्मा बृहस्पतिवार को 2026 महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी बनी जबकि वनडे विश्व कप स्टार श्री चरणी और लौरा वोल्वार्ट को भी अच्छे दाम मिले. दीप्ति शर्मा को यूपी वारियर्स ने ‘राइट टू मैच’ कार्ड का इस्तेमाल करके तीन करोड़ 20 लाख रूपये में खरीदा. अब वह डब्ल्यूपीएल के इतिहास में स्मृति मंधाना के बाद सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी हैं. मंधाना को उनसे 20 लाख रूपये अधिक मिले थे. यूपी वारियर्स के क्रिकेट संचालन निदेशक क्षेमल वैंगनकर ने कहा ,‘‘ हमें इसी के आसपास बोली लगने की उम्मीद थी. इसमे कोई शक नहीं था कि हम दीप्ति को वापिस चाहते थे.’’ मुंबई इंडियंस ने पिछले साल संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली न्यूजीलैंड की हरफनमौला एमेलिया केर को तीन करोड़ रूपये में खरीदा. केर 2023 और 2025 में खिताब जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा थी. यूपी वारियर्स ने अनुभवी

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio