एनशॉर्ट्स
WPL 2026 Auction: सबसे महंगी बिकी दीप्ति शर्मा, UP ने खरीदा; देखें सभी मार्की प्लेयर्स का प्राइस
महिला प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन की शुरुआत मार्की प्लेयर्स के साथ हुई, इस केटेगरी में कुल 8 खिलाड़ी थी. 7 मार्की खिलाड़ियों को उनकी टीम मिल गई, लेकिन इस राउंड में सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि एलिसा हीली अनसोल्ड रही. इस राउंड की सबसे महंगी खिलाड़ी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा बनी, जिनके लिए यूपी वॉरियर्स ने RTM का इस्तेमाल किया. मार्की राउंड में बिके प्लेयर्स और उनका प्राइस सोफी डिवाइन- 2 करोड़ (गुजरात जायंट्स) दीप्ति शर्मा- 3.2 करोड़ (यूपी वॉरियर्स) एमेलिया केर- 3 करोड़ (मुंबई इंडियंस) रेणुका सिंह- 60 लाख (गुजरात जायंट्स) सोफी एक्लेस्टन- यूपी वॉरियर्स (85 लाख) मेग लैनिंग- यूपी वॉरियर्स (1.9 करोड़) लौरा वोल्वार्ड्ट- दिल्ली कैपिटल्स (1.1 करोड़)
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।